पेट्रोल-LPG महंगाई से बढ़ा सियासी पारा, टीकाराम जूली का मदन राठौड़ पर पलटवार, देखें क्या कहा ?

टीकाराम जूली का मदन राठौड़ पर पलटवार, पूछा- देश में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं तो LPG के बाद अब क्यों बढ़ाये प्रीमियम पेट्रोल के दाम ?
Tikaram Jully attack Madan Rathore। Petrol price hike। fuel Crisis । Rajasthan Top News
Jaipur : देश में LPG के बाद आज प्रीमियम पेट्रोल भी प्रतिलीटर 2.09-2.35 रुपये तक महंगा हो गया. LPG के बाद पेट्रोल की कीमतें बढ़ने विपक्ष ने BJP सरकार पर जोरदार हमला किया है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के आवश्यक वस्तुओं की कोई नहीं वाले बयान को लेकर पलटवार किया है. टीकाराम जूली ने कहा कोई कमी नहीं है तो फिर सरकार LPG और पेट्रोल के दाम क्यों बढ़ा रही है ? टीकाराम जूली ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा विपक्ष की कार्यशैली पर टीका टिप्पणी को तथ्यों से परे बताते हुए कहा कि विपक्ष तो अपना काम बखूबी कर रहा है लेकिन सत्ता पक्ष ही मुद्दों से भाग रहा है. उन्होंने कहा कि यदि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ही बोलने से रोक रहे हैं तो कैसे चर्चाएं और बहस सार्थक हो पाएगी ?

टीकाराम जूली ने मदन राठौड़ के बयान को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि शायद मदन राठौड़ को याद नहीं है कि भाजपा के दिवंगत नेता अरुण जेटली ने कहा था कि संसद में गतिरोध होना लोकतंत्र के पक्ष में होता है और संसद बाधित होना अलोकतांत्रिक नहीं है. सुषमा स्वराज ने भी कहा था कि संसद को नहीं चलने देना भी लोकतंत्र का ही एक रूप है. उन्होंने मदन राठौड़ को अपने नेताओं के विचारों पर मंथन करने की भी सलाह दी.

ये भी पढ़े : यूपी में बनेगा तीसरा डिप्टी सीएम ? सत्ता के गलियारों में इन नामों की चर्चा, पढ़े पूरी खबर

मदन राठौड़ ने कहा था कि भारत में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है. केंद्र और राज्य सरकारें पूरी तरह सतर्क हैं और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी. इस बयान पर BJP को आड़े हाथों लेते हुए टीकाराम जूली ने कहा कि जिस वक्त मदन राठौड़ ऐसी बयानबाजी कर रहे थे ठीक उसी समय प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें प्रति लीटर 2.09-2.35 रुपये तक बढ़ा दी गई और अभी पिछले दिनों ही घरेलु और कमर्शियल गैस के सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई है. टीकाराम जूली ने आगामी दिनों में साधारण पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की भी आशंका जताई है. टीकाराम जूली ने कहा कि मुद्दों से भागना भाजपा की ट्रेडमार्क पालिसी है. जूली ने मदन राठौड़ से पूछा कि यदि कमी नहीं है तो फिर क्यों पहले एलपीजी के दाम बढ़ाए गए और अब प्रीमियम पेट्रोल के दामों में इज़ाफ़ा क्यों किया है ?

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि समस्या को स्वीकरना हल निकालने की तरफ पहला कदम होता है लेकिन यदि सरकार स्वीकारेगी नहीं कि खाड़ी में चल रहे युद्ध के कारण भारत में आवश्यक वस्तुओं की कमी हो सकती है तो वो उसके निराकरण का काम कैसे करेंगे ? उन्होंने कहा कि समस्या सामने देखकर शुतुरमुर्ग की तरह रेत में सिर छिपा लेना भाजपा की आदत है और चाहे कोरोना का समय रहा हो या अब ये युद्ध भाजपा सरकार हमेशा ही असलियत से मुंह मोड़कर आमजन को भ्रमित करती रही है.