क्रॉस वोटिंग करने वालों से जनता करेगी हिसाब, BJP पर बरसे हुड्डा, कहा- एक सीट के लिए …!

Haryana Rajyasabha Election । New Delhi। राज्यसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा (Dipendra singh hooda) का बयान, हरियाणा की जनता को दी बधाई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर भी साधा निशाना, षडयंत्र का पर्दाफाश करने और लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए विधायकों को भी दी बधाई, कहा- भाजपा ने हर तरह का हथकंडा अपनाया, मात्र एक राज्यसभा सीट के लिए की अनैतिक राजनीति, BJP ने किया साम-दाम-दंड-भेद का प्रयोग, विधायकों की लगाई बोली, विधायकों पर दबाव बनाने का भी लगाया आरोप, खरीद-फरोख्त नहीं चली तो रात के अंधेरे में प्रजातंत्र का गला घोंटने का भी किया प्रयास, काउटिंग के दौरान जो 4 मत अवैध घोषित करने पर भी कहा- वो सभी मत है वैध, ये जीत प्रजातंत्र की जीत है… प्रजातंत्र को बचाने के लिए हम जाएंगे हरियाणा के कोने-कोने में जाएंगे, क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर किया प्रहार, कहा- जनता मांगेगी उनसे हिसाब, कांग्रेस पार्टी करेगी क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर कड़ी कार्रवाई

ये भी पढ़े: भाजपा के इस नेता का हुआ मर्डर, 4 हमलावरों ने 20-25 चाकू मारे, देखें पूरी खबर