PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'ढाई साल के कार्यकाल से पूरे प्रदेश में जनता ऊब चुकी है और...'- सचिन पायलट का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला

01 सितंबर 2026
साझा करें:
'ढाई साल के कार्यकाल से पूरे प्रदेश में जनता ऊब चुकी है और...'- सचिन पायलट का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला

बाड़मेर पहुंचे सचिन पायलट का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ढाई साल में जनता ऊब चुकी

कांग्रेस महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट का बाड़मेर दौरा, नगर निकाय चुनावी माहौल के बीच आज सचिन पायलट पहुंचे बाड़मेर,  यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों से की मुलाकात, वही इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर बोला हमला, कहा-  ढाई साल के कार्यकाल से पूरे प्रदेश में जनता ऊब चुकी है और वह बदलाव चाहती है, भाजपा में जितना भी अहंकार हो , लेकिन हम जिस एकता और ताकत से चुनाव लड़ेंगे ओर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे, इसके साथ ही सचिन पायलट ने निर्वाचन आयोग और प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा- राजस्थान में कई जगहों पर निर्वाचन आयोग और प्रशासन ने मनमानी तरीके से सत्ता पक्ष के लोगों की मदद करने का किया काम,  पहली बार ऐसा देखा है जब समय सीमा समाप्त हो गई उसके बाद भी कोई सिंबल दे रहा है और उसके पर्चे को दाखिल कर रहे हैं, नामांकन को स्वीकार कर रहे है, कई जगहों पर तो सिंबल बदल भी रहे हैं 


Sachin Pilot, सचिन पायलट, Sachin Pilot Barmer Visit, बाड़मेर दौरा, Rajasthan Politics, राजस्थान राजनीति, Bhajanlal Government, भजनलाल सरकार, Rajasthan Local Body Election, राजस्थान निकाय चुनाव, Congress Rajasthan, कांग्रेस राजस्थान, Sachin Pilot Statement, निर्वाचन आयोग, Election Commission Rajasthan, Rajasthan News, Barmer News, Sachin Pilot Latest News

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal