अजमेर जिले की किशनगढ़ नगर परिषद के वार्ड-36 से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व पार्षद रिखब रील का अचानक हुआ निधन, रिखब के निधन से समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर, जानकारी के अनुसार रिखब रील सोमवार को अजमेर के सरवाड़ स्थित अपनी बहन के घर गए थे, जहां उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया, प्रारंभिक तौर पर उनकी मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है, खास बात यह है कि रिखब रील ने नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अगले ही दिन दुनिया को अलविदा कह दिया, बताया जा रहा है कि उन्होंने भाजपा की ओर से भी दावेदारी की थी और बाद में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया था नामांकन, उनके आकस्मिक निधन से चुनावी माहौल के बीच वार्ड-36 में हर कोई है स्तब्ध, वहीं समर्थकों और क्षेत्रवासियों की आंखें नम हैं, पूर्व पार्षद रिखब रील का अंतिम संस्कार आज मुक्तिधाम में किया जाएगा
नामांकन दाखिल करने के अगले ही दिन इस नेता की मौत, चुनावी माहौल में पसरा मातम, पढ़े पूरी खबर

नामांकन के अगले ही दिन नेता की मौत: किशनगढ़ के निर्दलीय प्रत्याशी रिखब रील का निधन








