पवन खेड़ा को मिला Ashok Gehlot का साथ, असम पुलिस की कार्रवाई पर भाजपा पर बोला बड़ा हमला

कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा को मिला राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत का साथ, आज पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर असम पुलिस की कार्रवाई पर गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कहा- असम चुनाव में हार के डर से बौखला गई है भाजपा, भाजपा की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि वह लोकतंत्र के बजाय पुलिस और सरकारी एजेंसियों के पीछे छिपकर करती है वार, आज असम पुलिस का जिस तरह दुरुपयोग कर कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा के आवास पर की गई है छापेमारी, वह है कायराना हरकत, पर कांग्रेस को इन सब पैतरों से डराया नहीं जा सकता, असम पुलिस, सीबीआई, ईडी का डर दिखाने से कांग्रेस के दिलेर लोगों को नहीं पड़ता है कोई फर्क, असम की जनता देख रही है सब, वे जान चुके हैं कि भाजपा जानती है सिर्फ नफरत फैलाना और डराना, जल्द ही असम की जनता इस तानाशाही सरकार को देगी माकूल जवाब, बता दें बीते दिनों पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के तीन पासपोर्ट होने का किया था दावा