केंद्र सरकार ने देश में प्लास्टिक यानी पॉलिमर करेंसी नोटों की शुरुआत की दिशा में उठाया बड़ा कदम, भारतीय रिजर्व बैंक को प्लास्टिक के नोट को लेकर केंद्र सरकार से मिली मंजूरी, सरकार ने 10 और 20 रुपए के पॉलीमर बैंक नोट के फील्ड ट्रायल को दी मंजूरी, दोनों के 100-100 करोड़ पॉलीमर यानी प्लास्टिक नोट किए जाएंगे जारी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में लिखित जवाब में दी जानकारी, निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में बताया- सरकार ने RBI के ₹10 और ₹20 के पॉलिमर बैंक नोटों के फील्ड ट्रायल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, इसके तहत दोनों मूल्यवर्ग के एक-एक अरब यानी कुल 2 अरब पॉलिमर नोटों का किया जाएगा परीक्षण, RBI ने यह प्रस्ताव अपने केंद्रीय बोर्ड की सिफारिश के आधार पर RBI Act, 1934 की धारा 25 के तहत केंद्र को भेजा था, खास बात यह है कि इन नोटों के आने का मतलब यह नहीं है कि कागज के नोट तुरंत बंद हो जाएंगे, बल्कि पॉलिमर और मौजूदा पेपर नोट साथ-साथ चलेंगे, सरकार के मुताबिक फिलहाल खरीद प्रक्रिया शुरुआती चरण में है, इसलिए इन नोटों की सटीक लॉन्च टाइमलाइन और खर्च नहीं हुआ तय, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इससे पहले संकेत दिया था कि परीक्षण सफल रहने पर अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में पॉलिमर करेंसी को सर्कुलेशन में लाने का लक्ष्य है
अब ₹10 और ₹20 के आएंगे प्लास्टिक नोट! केंद्र सरकार ने दी बड़ी मंजूरी, पढ़े पूरी खबर

अब आएंगे प्लास्टिक के नोट! ₹10 और ₹20 के पॉलिमर नोटों को मिली मंजूरी









