‘इंतजार नहीं, झूठ शास्त्र’- CM Bhajanlal का Ashok Gehlot को करारा जवाब

Bhajanlal Sharma Big Statement: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अशोक गहलोत को दिया करारा जवाब, अशोक गहलोत के ‘इंतजार शास्त्र’ का जवाब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा ‘झूठ शास्त्र’ के साथ दिया गया, सीएम अशोक गहलोत ने कहा- खोखली जादूगरी का झूठ केवल भ्रम पैदा करता है याद रहे, भ्रष्टाचार में लिप्त हर एक की बारी आयेगी, एक इंतजार शास्त्र लगा रखा है उन्होंने अरे मैं उनको कहना चाहता हूं वो कोई ना कोई ट्विटर से करते हैं, अरे ये इंतजार शास्त्र नहीं है, ये झूठ का शास्त्र भी है, एक झूठ शास्त्र भी है, जो लगातार चल रहा है, उसके बारे में भी बोलिये, युवाओं के पेपर लीक होते थे, कितने बंद हो गये ये भी तो देख लीजिये, ऐसे लोगों को कितनों को जेल की सलाखों में डाला है, कितने जेल के अंदर हैं, ये भी देख लीजिए, आपने जेजेएम में जिस तरह से भ्रष्टाचार किया है, उसको भी देख लीजिये, आपका मंत्री जेल में, अधिकारी जेल में लगातार जा रहे हैं और अभी सूची लंबी है, सीएम ने आगे कहा- मैं आपके सामने कहना चाहता हूं, जिन्होंने किसी भी तरह की गड़बड़ी की है, भ्रष्टाचार किया है, उसको एक को भी नहीं बख्शा जायेगा, वो जेल की सलाखों के अंदर होंगे, ये भी मैं कहना चाहता हूं