Nitish Kumar Rajya Sabha Oath: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें पद की दिलाई शपथ, सीएम नीतीश कुमार ने हिंदी में अपनी शपथ ली, वे चारों सदनों के सदस्य बनने वाले पहले नेता बने, इस मोके पर जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण और अर्जुन राम मेघवाल जैसे दिग्गज केंद्रीय मंत्री और बिहार एनडीए के कई नेता रहे मौजूद, नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य की भूमिका संभालने के साथ ही बिहार में उनके शासन का हुआ अंत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चारों सदन का सदस्य बनने का भी रिकॉर्ड बनाया, वो पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं, जबकि इसके पहले लोकसभा, बिहार विधान परिषद और 2 बार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं, वही मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 12 अप्रैल को दिल्ली से लौटेंगे पटना, इसके बाद 13 अप्रैल को कैबिनेट की संभावित आखिरी बैठक होगी, 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से दे सकते है इस्तीफा, 15 अप्रैल तक बिहार के नए सीएम की हो सकती है घोषणा, नीतीश कुमार के बाद प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के लिए कई नाम है चर्चा में, जिनमें सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, विजय सिन्हा और रेणु देवी जैसे नाम हैं शामिल, हालांकि, प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के लिए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम माना जा रहा सबसे उपर










