डीसी बैरवा की पायलट से मुलाकात, बैठक के बाद सचिन ने दिया ये बड़ा बयान

sachin pilot on dc bairwa

दौसा से कांग्रेस विधायक बने डीसी बैरवा ने आज जयपुर में सचिन पायलट से की मुलाकात, सिविल लाइन आवास पर की कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट से की मुलाकात, इसके साथ ही पायलट ने बैरवा को दी जीत की बधाई, बैरवा ने विधायक निर्वाचित होने के बाद पहली बार की है पायलट से मुलाकात, वही मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, पायलट ने कहा- दौसा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक डीसी बैरवा जी ने अपने परिजनों एवं क्षेत्रवासियों के साथ आज घर पर मुलाकात की, क्षेत्र की जनता ने अपना अमूल्य आशीर्वाद डी.सी. बैरवा जी को दिया है, मुझे विश्वास है कि आप जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे एवं कांग्रेस की विचारधारा को सर्वोपरि मानकर सदैव जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहते हुए करेंगे कार्य