NDA की बैठक में नरेंद्र मोदी को चुना गया नेता, 21 नेताओं ने किए हस्ताक्षर

NDA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर आयोजित हुई एनडीए के नेताओं की बैठक, इस बैठक में नरेंद्र मोदी को चुना गया एनडीए के नेता, सभी दलों ने मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, 21 नेताओं ने प्रस्ताव पर किये हस्ताक्षर, एनडीए को मिले स्पष्ठ बहुमत के बाद नई सरकार बनाने की कवायद हुई तेज, इस बैठक में एनडीए के 16 दलों के नेता रहे मौजूद, इससे पहले आज दोपहर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सौपा अपना इस्तीफा, इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने 17वीं लोकसभा कर दी भंग, कैबिनेट की सिफारिश के बाद लोकसभा की गई भंग, राष्ट्रपति मुर्मू ने मोदी का इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनसे तथा मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया है कि वे नई सरकार के कार्यभार संभालने तक बने रहें पद पर, सूत्रों के मुताबिक 8 जून को होगा मोदी सरकार का शपथ ग्रहण, नरेन्द्र मोदी 8 जून को तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ लेंगे, बता दें इस लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 292 सीटों पर जीत दर्ज कर हासिल किया है बहुमत, बीजेपी ने अकेले 240 सीटों पर जीत की है हासिल, वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन ने 234 सीटें जबकि अन्य ने 17 सीटों पर जीत की है दर्ज