राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की गलत धुन बजाए जाने को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पर बोला तीखा हमला, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में आज ‘वंदे मातरम्’ की बजी गलत धुन, कार्यक्रम में गलत धुन बजने का आरोप लगाते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- राष्ट्रगीत का सम्मान केवल कानून से नहीं, आचरण से भी होना चाहिए मगर राजस्थान,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को इसकी कोई परवाह नहीं है, एक तरफ केंद्र सरकार ने हाल ही में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रीय सम्मान के समान कानूनी संरक्षण देने के लिए राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) अधिनियम, 2026 बनाया है, वहीं दूसरी तरफ आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ की गलत धून बजा दी है जो दुर्भाग्यपूर्ण है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उसके बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली लेकिन सवाल सिर्फ माफी का नहीं है, सवाल यह है कि क्या राष्ट्रगीत, राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के साथ-साथ हमारे देश की विविधता, आदिवासी समाज की संस्कृति और उनकी पहचान का सम्मान भी उतना ही जरूरी नहीं है ? BJP प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद मदन राठौड़ ने सस्ती लोकप्रियता हासिल व आदिवासी समाज की भावनाओं को आहत करने के लिए विगत दिनों आदिवासी दिवस मनाने को ‘भेड़चाल’ कहा और आज खुद के कार्यक्रम में वंदे मातरम की गलत धून बजवा दी, वंदे मातरम को लेकर जिस कानून को बनाए हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ,उस कानून को सबसे पहले उनकी पार्टी के ही प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद ने तोड़ दिया ,क्या बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व इस पर कुछ बोलेगा ?
वंदे मातरम् की गलत धुन पर हनुमान बेनीवाल का हमला, मदन राठौड़ से लेकर BJP नेतृत्व तक पर उठाए सवाल











