राजस्थान में प्रक्रियाधीन भर्तियों को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार से की बड़ी मांग, सांसद हनुमान बेनीवाल ने युवाओं के मुद्दे पर कहा- राजस्थान के हजारों युवा लंबे समय से प्रक्रियाधीन भर्तियों में 1 ईयर वेटिंग नियम लागू करने की मांग कर रहे हैं, विशेषकर 53,749 पदों पर आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में बड़ी संख्या में पद रिक्त रहने की संभावना को देखते हुए युवाओं की मांग पूरी तरह जायज है कि रिक्त पदों को वेटिंग लिस्ट के माध्यम से भरा जाए, राज्य सरकार ने बजट में वेटिंग नियम लागू करने की घोषणा की और 4 जून को कार्मिक विभाग ने इस संबंध में नियम भी बना दिए, लेकिन अभी तक इसका प्रभावी लाभ पूर्व में आयोजित भर्तियों के अभ्यर्थियों को नहीं मिल रहा है, मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से अपील करता हूं कि इस मांग पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सदैव छात्रों के साथ खड़ी है
हजारों अभ्यर्थियों को मिल सकती है राहत! सांसद बेनीवाल ने उठाया 1 ईयर वेटिंग नियम का मुद्दा, देखें क्या कहा?

Hanuman Beniwal I Rajasthan I Bhajanlal Sharma I Rajasthan Politics











