सांसद हनुमान बेनीवाल ने JSW सीमेंट कम्पनी की मनमर्जी के खिलाफ फिर उठाई आवाज

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने JSW सीमेंट कम्पनी की मनमर्जी के खिलाफ फिर उठाई आवाज, सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पोस्ट कर कहा- नागौर के निकट हरिमा में JSW सीमेंट कम्पनी की मनमर्जी के खिलाफ स्थानीय लोग लोकतांत्रिक रूप से लंबे समय से हैं आंदोलित, कंपनी द्वारा अवैध रूप से बनाई गई सड़क को ग्रामीणों ने करवा दिया है बंद, जबकि स्थानीय पुलिस-प्रशासन इस JSW कम्पनी के दबाव में अवैध रास्ते को पुनः खुलवाने को हैं आतुर, यदि पुलिस-प्रशासन ने सत्ता के इशारे पर व लाठी के दम पर इस अवैध रूप से बनाए गए रास्ते को खुलवाने का किया प्रयास, तो ऐसे कृत्य को नहीं किया जाएगा बर्दास्त, मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कहना चाहता हूं कि इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए जिम्मेदारों को आंदोलित पक्ष की मांगों का सकारात्मक समाधान करने हेतु करें निर्देशित