PoliTalks News
uttar-pradesh-vidhan-sabha-election

कांग्रेस के गढ़ में गरजे मोदी- गांधी परिवार ने रिश्तों की दुहाई दे अमेठी को छला, गरीब की हड़पी जमीन

24 फ़रवरी 2022
साझा करें:
कांग्रेस के गढ़ में गरजे मोदी- गांधी परिवार ने रिश्तों की दुहाई दे अमेठी को छला, गरीब की हड़पी जमीन

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) के चुनावी दंगल में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी परिवार के गढ़ अमेठी (Amethi, the stronghold of the Gandhi family) में जमकर बरसे. अमेठी के कौहार में एक जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी ने हुए गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि, ‘गांधी परिवार ने रिश्तों की दुहाई देकर अमेठी को छला और गरीबों की जमीन हड़प ली जबकि भाजपा ने जिले में 1500 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए’. पीएम मोदी ने कहा कि, ‘अमेठी में भाजपा ने सड़क, मेडिकल कॉलेज, स्कूल और बाईपास का निर्माण करवाया है’. कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी … Read more

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) के चुनावी दंगल में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी परिवार के गढ़ अमेठी (Amethi, the stronghold of the Gandhi family) में जमकर बरसे. अमेठी के कौहार में एक जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी ने हुए गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि, ‘गांधी परिवार ने रिश्तों की दुहाई देकर अमेठी को छला और गरीबों की जमीन हड़प ली जबकि भाजपा ने जिले में 1500 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए’. पीएम मोदी ने कहा कि, ‘अमेठी में भाजपा ने सड़क, मेडिकल कॉलेज, स्कूल और बाईपास का निर्माण करवाया है’. कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, ‘विपक्ष के लोग परिवारवाद की राजनीति करते हैं जबकि भाजपा की डबल इंजन की सरकार (BJP’s double engine government) विकास के काम करती है’. प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को पांचवे चरण के मतदान से पहले अमेठी जिले की चार व सुल्तानपुर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों की एक संयुक्त जनसभा गौरीगंज के कौहार स्थित मैदान में संबोधित कर रहे थे.

उत्तरप्रदेश रंगों वाली होली 10 मार्च को ही मनाना शुरू कर देगा- पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने जमकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि, ‘इस बार उत्तर प्रदेश रंगों वाली होली 10 मार्च को ही मनाना शुरु कर देगा. अमेठी और सुल्तानपुर के लोग तो जानते ही हैं कि परिवारवादी लोग जमीनी हकीकत से इतनी दूर हैं कि जमीन पर क्या चल रहा है? इन्हें दिखाई ही नहीं पड़ता’.

यह भी पढ़ें- योगी को कुटिया बनाने के लिए दे दूंगा जमीन- रावत का तंज, यूपी में कांग्रेस की वापसी का भी ठोका दावा

‘परिवारवादी लोग अपने परिवार की ताकत बढ़ाने के लिए आते हैं सत्ता में’
पीएम मोदी ने कहा कि, ‘ये जो परिवारवादी लोग होते हैं, वो सत्ता में इसलिए आना चाहते हैं, ताकि अपनी और अपने परिवार की ताकत बढ़ा सकें. हमें किसी ताकत के लिए सत्ता नहीं चाहिए. हमारी ताकत उत्तर प्रदेश की जनता है, यहां के गरीब हैं, यहां की माताएं-बहनें हैं. आज का दिन 24 फरवरी मेरे जीवन का विशेष दिन है. आज ही पीएम किसान सम्मान निधि को 3 साल पूरे हुए हैं. जब 2019 में हमने ये योजना शुरु की थी, तो कई लोग अफवाहें, भ्रम फैला रहे थे, लेकिन हम जो काम करते हैं, ईमानदारी से करते हैं.’

‘भाजपा पिता एडं संस वाली प्राइवेट पार्टी नहीं’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, ‘परिवारवादी पार्टियां हमेशा संविधान का अपमान करती हैं. परिवारवादी पार्टियां हमारी युवा प्रतिभा का नुकसान करती हैं. इसके विपरीत देश में भाजपा ही ऐसी पार्टी है कि जिसका आज कोई एक अध्यक्ष होता है तो कल कोई और होता है. भाजपा पिता एंड संस की प्राइवेट पार्टी नहीं है और ना ही कभी हो सकती है. परिवारवादी राजनीति में पार्टी का अध्यक्ष परिवार का होता है, सभी महत्वपूर्ण पदों पर उसी परिवार के लोग बैठे होते हैं. महत्वपूर्ण पदों पर दावेदारी उसी परिवार के सदस्यों की होती है. परिवारवादी राजनीति से भी देश का बहुत नुकसान होता है’.

यह भी पढ़ें- योगी को कुटिया बनाने के लिए दे दूंगा जमीन- रावत का तंज, यूपी में कांग्रेस की वापसी का भी ठोका दावा

सालों बाद ऐसा हुआ है जब यूपी में रुके दंगे- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि, ‘आज दशकों बाद यूपी में ऐसा चुनाव हो रहा है, जब कोई सरकार अपने किए विकास कार्यों के आधार पर, गरीब के हित में किए कार्यों के आधार पर वोट मांग रही है. सालों बाद ऐसा हुआ है जब यूपी की सरकार, सुधरी हुई कानून व्यवस्था पर वोट मांग रही है.’ पीएम मोदी ने कहा कि, ‘सालों बाद ऐसा हुआ है जब यूपी में दंगे रुके हैं, अपराधियों की हिम्मत पस्त हुई है. सालों बाद ऐसा हुआ है जब मुख्यमंत्री पर अपने परिवार को आगे बढ़ाने, भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है.’

‘आपका स्नेह-आशीर्वाद मेरी जीवन की बहुत बड़ी पूंजी’
पीएम ने रैली में कहा कि, ‘मैंने जीवन में कभी सोचा नहीं था कि मैं कभी चुनावी दंगल में जाऊंगा. जिस रास्ते में जाने का मैंने कभी सोचा नहीं था. जनता का सेवक बनकर उनके लिए काम करने का संकल्प हर दिन के साथ और सशक्त हुआ है. यही सेवा भावना भाजपा की पहचान है. चुनावी दुनिया में आने के बाद जिस तरह यूपी ने मुझे अपना बना लिया, मां गंगा ने मुझ पर जिस तरह स्नेह-वर्षा की, आप लोगों ने मुझे गले लगाया, इससे बड़ा जीवन में कोई सौभाग्य नहीं. आपका ये स्नेह, ये आशीर्वाद, मेरी जीवन की बहुत बड़ी पूंजी है’.

PoliTalks News - Authoritative News Portal