बीजेपी का इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला, INDIA ब्लॉक के सांसदों के ECI तक विरोध मार्च से पहले BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष और खासकर कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, मीडिया से बात करते हुए संबित पात्रा ने कहा- विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस की तरफ से एक प्रायोजित कोशिश की जा रही है कि देश में सत्ता कैसे बदली जाए और राहुल गांधी को बस ऐसे ही सत्ता में कैसे बिठाया जाए, इसके लिए भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रायोजित तरीके से किए जा रहे हैं हमले, यह कुछ महीने पहले शुरू नहीं हुआ, बल्कि यह सालों से चल रहा है, शुरू से ही कांग्रेस राहुल गांधी को किसी तरह लॉन्च और री-लॉन्च करने की कोशिश करती रही है, कई कोशिशों के बावजूद जब राहुल गांधी लॉन्च नहीं हो पाए, तो आखिरकार कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगियों ने तय किया कि भले ही उन्हें भारत के लोकतंत्र पर हमला करना पड़े और भारत में अराजकता फैलानी पड़े, वे पीछे नहीं हटेंगे, बल्कि किसी भी तरह से राहुल गांधी को लॉन्च करने की करेंगे कोशिश
संबित पात्रा, राहुल गांधी, कांग्रेस, INDIA ब्लॉक, ECI मार्च, चुनाव आयोग, Sambit Patra News, Rahul Gandhi News, Congress News, INDIA Alliance Protest, Election Commission of India










