ममता ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, युवाओं, महिलाओं से किये ये बड़े ऐलान, देखें ’10 प्रतिज्ञा’ घोषणा पत्र

बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, TMC ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘बंगाल के लिए 10 प्रतिज्ञा’ चुनावी घोषणा जारी की, सीएम ममता ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा- ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत, सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये मिलेंगे और SC/ST वर्ग की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1,700 रुपये, इसके साथ ही ममता ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर अधिकारियों के तबादलों को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बंगाल में अघोषित राष्ट्रपति शासन है, अघोषित राष्ट्रपति शासन के माध्यम से कराया जा रहा है चुनाव, बंगाल उनका बहुत पहले से ही था टारगेट, इस देश में संविधान और कानून नहीं है, सीएम ममता ने आगे कहा- मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि वे एकजुट हों और बंगाल को बचाने के लिए लड़ें BJP के खिलाफ, अगर केंद्रीय एजेंसियां आपको डराने की कर रही हैं कोशिश, तो डरें नहीं, अगर वे आपको पैसे देने की कोशिश कर रही हैं, तो पैसे न लें, वे पैसे और हथियार लाते हैं, सीमावर्ती इलाकों से माफिया लाते हैं और यहां अशांति और दंगे भड़काने की करते हैं कोशिश, मैं बंटवारे वाली राजनीति नहीं कर रही हूं.

ये भी पढ़े : यूपी में बनेगा तीसरा डिप्टी सीएम ? सत्ता के गलियारों में इन नामों की चर्चा, पढ़े पूरी खबर

TMC के ‘10 प्रतिज्ञा’ घोषणा पत्र की मुख्य बातें:

1-लक्ष्मी भंडार योजना का विस्तार
महिलाओं को वित्तीय सशक्तिकरण के लिए सहायता राशि बढ़ाकर जनरल कैटेगरी की लाभार्थियों को ₹1,500 प्रति माह (₹18,000 सालाना) और SC/ST लाभार्थियों को ₹1,700 प्रति माह (₹20,400 सालाना) दी जाएगी।

2- युवा सहायता – बांग्ला युवा-साथी
बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहारा देने के लिए ₹1,500 प्रति माह (₹18,000 सालाना) की वित्तीय मदद जारी रहेगी

3- कृषि क्षेत्र के लिए बड़ा बजट
किसानों और जमीनहीन कृषि श्रमिकों की मदद तथा कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ₹30,000 करोड़ का एग्री-बजट लाया जाएगा।

4- हर परिवार को पक्का घर और पानी
राज्य के हर परिवार को पक्का मकान और हर घर तक पाइप के जरिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा

5-डोरस्टेप हेल्थकेयर सेवा
हर ब्लॉक और कस्बे में साल में एक बार ‘दुआरे चिकित्सा’ कैंप आयोजित कर लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं घर के पास पहुंचाई जाएंगी

6- शिक्षा का आधुनिकीकरण – बांग्ला शिक्षायतन
सभी सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और बेहतर बनाया जाएगा

7- बंगाल को ट्रेड हब बनाना
विश्वस्तरीय लॉजिस्टिक्स, पोर्ट और ट्रेड इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ एक अत्याधुनिक ग्लोबल ट्रेड सेंटर विकसित कर बंगाल को पूर्वी भारत का व्यापारिक द्वार बनाया जाएगा

8- वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षा
सभी मौजूदा लाभार्थियों को बिना रुकावट वृद्धावस्था पेंशन मिलती रहेगी और धीरे-धीरे सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों को इस सुरक्षा दायरे में लाया जाएगा

9- प्रशासनिक सुधार और नए जिले
बेहतर प्रशासन के लिए 7 नए जिले बनाए जाएंगे और शहरी निकायों की संख्या बढ़ाई जाएगी

10- विकास का 5 वर्षीय रोडमैप
ये 10 प्रतिज्ञाएं अगले पांच वर्षों के लिए शासन की मजबूत नींव और विकास का स्पष्ट रोडमैप तय करेंगी