PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

"ममता हमारी नेता, अभिषेक का 'बॉस कल्चर' नामंजूर": TMC से निलंबित रिजू दत्ता का बड़ा बयान

04 जून 2026
साझा करें:
"ममता हमारी नेता, अभिषेक का 'बॉस कल्चर' नामंजूर": TMC से निलंबित रिजू दत्ता का बड़ा बयान

Mamata Banerjee I Abhishek Banerjee I Riju Dutta I Tmc I Bengal Politics I

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के बीच अंदरूनी कलह लगातार आ रही सामने, कभी पार्टी का लगातार पक्ष रखने वाले टीएमसी के निलंबित नेता व पूर्व प्रवक्ता रिजू दत्ता ने तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी कलह को लेकर अभिषेक बनर्जी पर साधा निशाना, आज पत्रकारों से बातचीत में कहा- ये मुद्दा तब शुरू हुआ था जब अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा के स्पीकर को दी थी एक चिट्ठी, जिसमें लिखा गया था कि शोभनदेब चट्टोपाध्याय हैं हमारे नेता प्रतिपक्ष और फिरहाद हकीम हैं चीफ व्हिप, लेकिन उसमें कानून का नहीं किया गया था पालन, केवल युवराज की मनमर्जी के अनुसार किया गया ये सब, स्पीकर को दी गई चिट्ठी पर फर्जी तरीके से किये गए हस्ताक्षर, जिस पर CID कर रही है कार्रवाई,  इसी के खिलाफ विधानसभा के दो जीते हुए विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने स्पीकर को दी थी अपनी शिकायत, उसके बाद 58 विधायकों ने हस्ताक्षर करके ऋतब्रत बनर्जी को चुन लिया है अपना नेता प्रतिपक्ष, यह हुआ है कानून के तहत और कानून को मानते हुए, जिस पर कोई नहीं उठा सकता है आपत्ति, पार्टी के सभी 80 विधायक ममता बनर्जी को मानते हैं अपना नेता, मुझे निकाल दिया गया है पार्टी से, फिर भी मैं ये कह रहा हूं कि ममता बनर्जी हैं पार्टी की नेता, विधायकों का कहना है कि वे अभिषेक बनर्जी को नहीं मानते हैं अपना नेता, क्योंकि वहां है उनका बॉस कल्चर, उनके कार्यालय के कर्मी हमसे इस तरह से बात करते थे कि जैसे हम उनकी पार्टी के हैं पाले हुए गुलाम, जो नाराजगी सभी के अंदर थी उसके आने लगे हैं परिणाम, तृणमूल पार्टी हो चुकी है बंद और ममता बनर्जी यदि अभी भी मोह या स्नेह में अपनी आंखें मुंदकर रखेंगी तो बहुत जल्दी ये पार्टी हो जाएगी साइन बोर्ड 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal