खरगे की डोटासरा को चेतावनी! इतनी तारीख तक ये काम करें पूरा!

rajasthan congress
30 Apr 2025
राजस्थान कांग्रेस से जुडी बड़ी खबर, पार्टी आलाकमान मल्लिकार्जुन खरगे ने पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा को दिया अल्टीमेटम, 2 दिन पहले कांग्रेस की जयपुर में थी संविधान बचाओ रैली, इस रैली में मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई दिग्गज नेता हुए थे शामिल, वही रैली के बाद खरगे ने पीसीसी वॉर रूम में पार्टी नेताओं के साथ की थी बड़ी बैठक, इस बैठक में कई नेताओं की खरगे ने लगाई थी क्लास, इसके साथ ही खरगे ने पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा को चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द खाली पड़े पदों पर नियुक्तियां करने का दिया है निर्देश, इसके लिए खरगे ने 30 जून तक की डेडलाइन की है तय और तय तारीख तक बूथ, मंडल, ब्लॉक, जिला और विभिन्न विभाग प्रकोष्ठों में तमाम रिक्त पदों को भरकर संपूर्ण कार्यकारिणी की सूची मोबाइल नंबर के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजनी होगी, वही अब गोविन्द सिंह डोटासरा इस मिशन में पूरी तरह से जुटे है