Breaking News: LPG संकट के बीच किशनगढ़ में शनिवार को पुराने टोल के पास चिड़िया बावड़ी क्षेत्र में हुआ बड़ा हादसा, गैस सिलेंडरों से भरी एक गाड़ी का अचानक फटा टायर, टायर फटते ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा और दर्जनों गैस सिलेंडर हाईवे पर बिखर गए, मिली जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक बरना गांव से लोड होकर आ रहा था किशनगढ़ स्थित गैस एजेंसी की ओर, तभी अचानक पुराना टोल के पास चिड़िया बावड़ी क्षेत्र में चलते-चलते गाड़ी का टायर फट गया, टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई, गाड़ी पलटते ही उसमें भरे 145 गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए, जिससे मौके पर मौजूद लोगों घबरा गए, इस दुर्घटना में किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि, इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह हुआ प्रभावित, मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को समय रहते संभाला










