राजस्थान में दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां हुई पूरी, जानिए कौनसी 13 सीटों पर कल होगा मतदान

loksabha election

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण वाली सीटों पर मतदान की सभी तैयारियां हुई पूरी, प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर कल होगा मतदान, इन 13 सीटों के लिए 28,758 बूथों पर होगा मतदान, 1.72 लाख से अधिक कर्मचारी सम्पन्न कराएंगे मतदान, पुलिस, होमगार्ड, RAC, CAPF के 82 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी मतदान के दौरान रहेंगे तैनात, प्रदेश के करीब 2 करोड़ 80 लाख मतदाता करेंगे 152 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, कल दूसरे चरण में टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा-बूंदी और झालावाड़-बारां लोकसभा सीटों पर होगा मतदान