भारतीय सेना को मिला नया प्रमुख, केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) किया नियुक्त, वह वर्तमान सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी का लेंगे स्थान, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ फिलहाल वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं और सेना में लंबे अनुभव के साथ संभाल चुके हैं कई अहम कमांड, वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून, 2026 को हो रहे हैं सेवानिवृत्त, जिसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल सेठ उसी दिन संभालेंगे कार्यभार, उनकी नियुक्ति को भारतीय सेना के नेतृत्व में माना जा रहा है बड़ा बदलाव, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के पूर्व छात्र और 1986 में आर्मर्ड कॉर्प्स में कमीशन प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल सेठ वर्तमान में भारतीय सेना के उप-प्रमुख (Vice Chief of Army Staff) के रूप में दे रहे हैं अपनी सेवाएं, करीब चार दशकों के अपने शानदार सैन्य करियर में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-रोधी अभियानों से लेकर सुदर्शन चक्र कोर और दक्षिण-पश्चिमी व दक्षिणी कमान के नेतृत्व तक निभाई हैं कई अहम जिम्मेदारियां, विशिष्ट सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM) से सम्मानित धीरज सेठ को गिना जाता है पश्चिमी मोर्चे पर दो प्रमुख ऑपरेशनल कमानों का नेतृत्व करने वाले चुनिंदा शीर्ष सैन्य अधिकारियों में
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे देश के अगले आर्मी चीफ, केंद्र सरकार ने दी नियुक्ति को मंजूरी

भारतीय सेना में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन, धीरज सेठ बने नए प्रमुख








