PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

किरोड़ी लाल मीणा का 'गढ़' ढहा! महवा में कांग्रेस की एकतरफा जीत, सवाई माधोपुर में भी BJP को झटका

20 नवंबर 2026
साझा करें:
किरोड़ी लाल मीणा का 'गढ़' ढहा! महवा में कांग्रेस की एकतरफा जीत, सवाई माधोपुर में भी BJP को झटका

Rajasthan Panchayat Election 2026, Rajasthan Panchayat Election Results, Kirori Lal Meena, Mahwa Panchayat Samiti, Sawai Madhopur Panchayat Samiti

राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों से जुड़ी बड़ी खबर, सवाई माधोपुर पंचायत समिति और दौसा जिले की महवा पंचायत समिति में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे, सवाई माधोपुर पंचायत समिति में कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम करते हुए कुल 23 वार्डों में से 16 पर दर्ज की जीत, वहीं, भाजपा को 5 सीटों से करना पड़ा संतोष, जबकि 2 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने मारी बाजी, वही महवा पंचायत समिति में भी कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की, 15 वार्ड में से 10 कांग्रेस, 3 BJP और 2 निर्दलीय जीते, बहुमत के आसपास भी नहीं है भाजपा, यहां से किरोड़ी लाल मीणा के भतीजे राजेंद्र मीणा है विधायक 

देखें सवाई माधोपुर पंचायत समिति के 23 वार्डों का रिजल्ट:

वार्ड नम्बर 1 से कांग्रेस की ज्योति मीना जीती

वार्ड नम्बर 2 से कांग्रेस की रुमाली जीती

वार्ड नम्बर 3 से कांग्रेस की इंदिरा मीणा जीती

वार्ड नम्बर 4 से निर्दलीय अब्दुल बारी जीते

वार्ड नम्बर 5 से कांग्रेस के मारूफ जीते

वार्ड नम्बर 6 से कांग्रेस के भैरूलाल जीते

वार्ड नम्बर 7 से कांग्रेस की शीला जीती

वार्ड नम्बर 8 से कांग्रेस के सुखवास जीते

वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस की मंजू देवी जीती

वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस की मोनिका जीती

वार्ड नम्बर 11 से भाजपा की द्रौपदी जीती

वार्ड नम्बर 12 से कांग्रेस के शमीम जीते

वार्ड नम्बर 13 से भाजपा के विनोद जीते

वार्ड नम्बर 14 से कांग्रेस की मंजू शर्मा जीती 

वार्ड नम्बर 15 से भाजपा के बाबू जीते

वार्ड नम्बर 16 से निर्दलीय मनोज जीते

वार्ड नंबर 17 से भाजपा की मोबिना मीणा जीती

वार्ड नम्बर 18 से कांग्रेस की सावित्री जीती

वार्ड नम्बर 19 से कांग्रेस के तदरुफ जीते

वार्ड नम्बर 20 से भाजपा के प्रेमराज जीते

वार्ड नम्बर 21 से भाजपा की माया जीती

वार्ड नम्बर 22 से कांग्रेस की लाली बाई जीती

वार्ड नम्बर 23 से कांग्रेस की ममता जीती





संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal