संसद के मानसून सत्र में तीसरे सप्ताह भी गतिरोध है जारी, गतिरोध को खत्म करने की संसदीय कार्यमंत्री बार बार कर रहे हैं कोशिश, लेकिन विपक्ष के प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जंतर मंतर लाठीचार्ज पर सदन में बयान की मांग को लेकर संसद के दोनों ही सदनों में बना हुआ है गतिरोध, संसद में बने गतिरोध के बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने दो दिन में लगातार दूसरी बार आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से की बात, सूत्रों के मुताबिक संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू और राहुल गांधी के बीच सदन में गतिरोध खत्म करने को लेकर हुई चर्चा, राहुल गांधी से हुई बातचीत के बाद संसदीय कार्यमंत्री रिजिजू ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा- विपक्ष बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सदन में आने की कर रहा है मांग, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह रहते हैं सदन में ही, शाम को ही जाते हैं सदन से, बिल तो पास हो रहे हैं और कई सांसद चर्चा में ले रहे हैं हिस्सा, कांग्रेस के नए सांसद को इससे होता है घाटा क्योंकि वे बोल नहीं पाते, छात्रों का इशू कब का हो गया खत्म, लेकिन ये लोग रोज सुबह-सुबह करते हैं नाटक, एक ही चीज को लेकर हैं बैठे हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों के हित में ऐतिहासिक लिया फैसला, लेकिन ये लोग सुबह-सुबह आकर भगवान राम का करते हैं अपमान, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से हुई मेरी अच्छी बात, हम चाहते हैं कि कांग्रेस और बाकि विपक्षी पार्टियों से बात करते रहें, हम एक दूसरे के विरोधी हैं, दुश्मन नहीं, हम चाहते हैं कि देशहित में करें काम, गृहमंत्री अमित शाह संसद में रहते हैं सुबह से शाम तक
गतिरोध खत्म करने को लेकर फिर हुई रिजिजू-राहुल की बात, रिजिजू बोले- हम विरोधी हैं, दुश्मन नहीं

Kiren Rijiju I Rahul Gandhi I Loksabha I Rajyasabha I Sansad I Congress I Bjp Goverment I Political News I Indian Politics I Politalks News I Breaking News I









