केरल विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, केरलम की 140 सीटों के लिए मतदान हुआ शुरू, सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान, शाम 6 बजे तक डाले जायेंगे वोट, केरलम का चुनाव इस बार यूडीएफ और एलडीएफ दोनों के लिए बन गया है करो-मरो वाला, इसीलिए कांग्रेस और वामपंथी दोनों पार्टियों के नेताओं ने पूरा जोर केरल पर ही लगाया, केरल की 140 विधानसभा सीटों है 833 उम्मीदवार, यूडीएफ की तरफ से देखें तो कांग्रेस से 92, मुस्लिम लीग से 26, केरल कांग्रेस से 8 और आरएसपी से 4 उम्मीदवार है मैदान में, केरल कांग्रेस (जे), आरएमपीआई और सीपीएम से एक-एक उम्मीदवार और 7 निर्दलीय प्रत्याशी को यूडीएफ का समर्थन है हासिल










