‘माफी मांगने के लिए शब्द नहीं..’पहलगाम अटैक पर उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान

umar abdulla jammu kashmir cm

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर उब्दुल्ला ने पहलगाम अटैक पर दिया बड़ा बयान, सुरक्षा में हुई चूक पर मांगी माफी, कहा-मेजबान होने के नाते सुरक्षा के लिए जिम्मेदार मैं था, अब परिजनों से कैसे माफी मांगू, क्योंकि माफी के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है.. विधानसभा के विशेष सत्र में पहलगाम हमले पर मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी, राज्य के मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के नाम लेते हुए घटना पर दुख जताया, हमले के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया, केंद्र सरकार के कैबिनेट सुरक्षा समिति (CCS) की बैठक में पाकिस्तान को लेकर उठाए गए कदमों का समर्थन किया, 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने घूमने आए लोगों को गोली से भून दिया था, जिसमें हुई थी 26 पर्यटकों की मौत.