कोटा के बोरखेड़ा स्थित सुप्रसिद्ध चंद्रेसल मठ के महंत श्री देवानंद महाराज जी की निर्मम हत्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भड़के भजनलाल सरकार पर, कोटा महंत हत्याकांड को लेकर टीकाराम जूली ने सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- बोरखेड़ा, कोटा में चंद्रेसल गांव के सुप्रसिद्ध धार्मिक मठ के महंत श्री देवानंद महाराज जी की निर्मम हत्या का समाचार अत्यंत दुःखद है, यह केवल एक संत की हत्या नहीं, बल्कि हमारी धार्मिक आस्थाओं पर हमला है, धार्मिक आस्थाओं के नाम पर राजनीति कर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार के शासन में एक प्रसिद्ध धार्मिक मठ के महंत की दिनदहाड़े हत्या हो जाती है और सरकार एक शब्द तक नहीं बोलती, यह प्रदेश की चरमराई कानून-व्यवस्था, सरकार की संवेदनहीनता और प्रशासनिक विफलता का जीवंत प्रमाण है, राजस्थान में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, कानून का इकबाल पूरी तरह ख़त्म हो चूका है और हालात ऐसे हो गए हैं कि अब आमजन ही नहीं, बल्कि साधु-संत और धर्मस्थल भी सुरक्षित नहीं हैं, अपराधी खुलेआम खून बहा रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है, मुख्यमंत्री जी, कोटा संभाग में इस घटना को लेकर आमजन में भारी आक्रोश है, दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उन्हें कठोरतम सजा दी जाए, दिवंगत महंत श्री देवानंद महाराज जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, ईश्वर पुण्यात्मा को शांति एवं श्रद्धालुओं को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें, ॐ शांति
'कानून का इकबाल खत्म, सरकार मूकदर्शक'- कोटा महंत हत्याकांड पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का फूटा गुस्सा

कोटा महंत मर्डर केस: टीकाराम जूली का सरकार पर तीखा वार- 'साधु-संत और धर्मस्थल भी अब सुरक्षित नहीं'








