भारत-कनाडा का रिश्ता दूर की सोच, 2030 तक 50 बिलियन डॉलर के कारोबार का टारगेट

India-Canada relationship is long-term vision, target of $50 billion trade by 2030, PM Mark J Carney – PM Narendra Modi

नई दिल्ली । कनाडा के PM मार्क जे कार्नी का भारत दौरा, पीएम नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात, दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों पर दिया जोर, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुनिया में चल रहे तनाव पर पीएम मोदी ने कहा- ‘भारत की सोच स्पष्ट, हमने हमेशा शांति और स्थिरता बनाये रखने का किया आह्वान, पश्चिम एशिया के मौजूदा स्थिति हमारे लिए चिंता का विषय, भारत बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिये विवादों के समाधान के समर्थन में, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी देशों के साथ मिलकर करेंगे काम, भारत-कनाडा का लोकतांत्रिक मूल्यों में है अटूट विश्वास’, पीएम मोदी ने 2030 तक भारत-कनाडा के बीच 50 बिलियन डॉलर के व्यापार के लक्ष्य का किया ऐलान, कनाडा के PM मार्क कार्नी ने कहा, भारत के साथ कनाडा का रिश्ता नई महत्वाकांक्षा, फोकस और दूर की सोच के साथ एक मूल्यवान पार्टनरशिप का विस्तार, कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मौजूदगी में 3 MoU डॉक्यूमेंट्स किये एक्सचेंज, खनिज सहयोग, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक सहयोग से संबंधित हैं ये MoU,कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने CEPA के लिए टर्म्स ऑफ़ रेफरेंस और जॉइंट पल्स प्रोटीन सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस पर डिक्लेरेशन ऑफ़ इंटेंट के डॉक्यूमेंट्स भी किये एक्सचेंज, पीएम मोदी ने हमने कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट को जल्द ही अंतिम रूप देने का लिया निर्णय, दोनों देशों में निवेश और रोज़गार के बनेंगे नए अवसर

ये भी पढ़े : खामनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में जबरदस्त प्रदर्शन, स्कूल-कॉलेज बंद