दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक से पहले सियासी गरमाया सियासी माहौल, राजधानी के मध्य दिल्ली समेत कई इलाकों में लगाए गए पोस्टर, जिनमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की तस्वीरों के जरिए विपक्षी नेताओं पर चुनाव आयोग और EVM को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का लगाया आरोप, एक पोस्टर पर लिखा है- 'INDI Alliance का दोगलापन, जीते तो ECI को ताली, हारे तो ECI को गाली, वहीं एक दूसरे पोस्टर के जरिए राहुल गांधी को बिहार चुनाव से जुड़े मुद्दे पर घेरने की कोशिश की गई, पोस्टरों में विपक्षी नेताओं की तस्वीरों के साथ चुनाव आयोग, EVM और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए, दरअसल, INDIA ब्लॉक की बैठक ऐसे समय हो रही है जब विपक्षी दल SIR, मतदाता सूची और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर लगातार उठा रहे हैं सवाल, बैठक से ठीक पहले सामने आए इन पोस्टरों ने दिल्ली की सियासत में खड़ा कर दिया नया विवाद, हालांकि, इन पोस्टरों को किस संगठन या व्यक्ति ने लगवाया है, यह अभी नहीं हुआ स्पष्ट, लेकिन INDIA ब्लॉक की बैठक से पहले शुरू हुए इस पोस्टर वार ने बढ़ा दी सियासी हलचल
‘जीते तो ECI को ताली, हारे तो ECI को गाली’- INDIA गठबंधन पर पोस्टर से बड़ा हमला

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में पोस्टर वार, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता निशाने पर










