PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'कांग्रेस सरकार होती तो भारत का PM भी...'- जिनपिंग-पुतिन और ट्रंप की बैठक पर राहुल गांधी का तंज

20 नवंबर 2026
साझा करें:
'कांग्रेस सरकार होती तो भारत का PM भी...'- जिनपिंग-पुतिन और ट्रंप की बैठक पर राहुल गांधी का तंज

Rahul Gandhi I Narendra Modi I Breaking News I BJP I Congress I 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का बयान, अमेरिका, चीन और रूस के बीच हुई त्रिपक्षीय बैठक को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर साधा निशाना, राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक साथ बैठक की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर साझा करते हुए कसा तंज, राहुल गांधी ने कहा- अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती तो भारत के प्रधानमंत्री भी इस मेज पर बैठे होते, एक समझौता कर चुका प्रधानमंत्री कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकता,  राहुल गांधी की यह टिप्पणी चीन के शेनझेन में 19 नवंबर को ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन के बीच हुई अहम मुलाकात के बाद आई,  इस बैठक में तीनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार, तेल आपूर्ति बढ़ाने और परमाणु जोखिमों को कम करने के लिए बातचीत जारी रखने पर जताई थी सहमति, वही अब राहुल के इस बयान के बाद भारत की वैश्विक कूटनीतिक भूमिका और मोदी सरकार की विदेश नीति को लेकर सियासी बहस हुई तेज, बीजेपी नेताओं की राहुल गांधी के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया आना भी है तय

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal