राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, राजस्थान में एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव ऋतु बराला के साथ दिल्ली में हुई कथित मारपीट का मामला अब पकड़ता जा रहा है सियासी तूल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सोमवार शाम ऋतु बराला और कांग्रेस नेताओं के साथ जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे और दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग की, पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने से नाराज डोटासरा समेत कई कांग्रेस नेता कमिश्नरेट में ही बैठ गए धरने पर और पूरी रात वहीं गुजारी, इस दौरान पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी सहित कई कांग्रेस नेता और महिला कार्यकर्ता भी धरने पर डटे रहे, वहीं देर रात करीब 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पुलिस पहुंचे कमिश्नरेट और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर उनका समर्थन किया, गहलोत ने पुलिस पर भाजपा सरकार के दबाव में काम करने का लगाया आरोप, कहा- कानून में जीरो एफआईआर दर्ज करने का प्रावधान है तो पुलिस मामला दर्ज करने से इनकार क्यों कर रही है? वही दूसरी ओर डोटासरा ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक ऋतु बराला के मामले में एफआईआर दर्ज नहीं होगी, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी, इसके साथ ही कांग्रेस ने आज मंगलवार को जयपुर में बड़े आंदोलन का ऐलान करते हुए प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को राजधानी पहुंचने का आह्वान किया, डोटासरा ने चेतावनी दी है कि एफआईआर दर्ज नहीं होने पर जयपुर की सड़कों को जाम किया जाएगा
FIR नहीं तो जयपुर जाम! राहुल गांधी के ‘बब्बर शेरों’ की दो टूक, आधी रात को हुई गहलोत की एंट्री, पढ़ें पूरी खबर

Rajasthan I Govind Singh Dotasara I Congress I Ashok gehlot I Rahul Gandhi I Ritu Barala











