PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'किरोड़ी लाल मीणा बेईमान हैं, तो..., डोटासरा जेल जाएंगे'- मदन दिलावर का बड़ा बयान

09 जून 2026
साझा करें:
'किरोड़ी लाल मीणा बेईमान हैं, तो..., डोटासरा जेल जाएंगे'- मदन दिलावर का बड़ा बयान

कांग्रेस के आरोपों पर मदन दिलावर का पलटवार, किरोड़ीलाल मीणा का किया खुलकर बचाव

Madan Dilawar On Kirodi Lal Meena: प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, कृषि विभाग में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की हालिया कार्रवाई को लेकर राजस्थान की सियासत है गर्म, कांग्रेस नेता लगातार इस मामले को लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर लगा रहे है आरोप, वही अब कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का खुलकर किया बचाव, मदन दिलावर ने बड़ा बयान देते हुए कहा- यदि किरोड़ी लाल मीणा बेईमान हैं, तो वे खुद भी कभी ईमानदार नहीं हो सकते, क्योंकि वे उन्हें छात्र जीवन से जानते हैं और उनकी छवि हमेशा निष्पक्ष रही है, विपक्ष को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, कांग्रेस पर हमला करते हुए मंत्री दिलावर ने कहा-  JJM घोटाले में अशोक गहलोत को कितने रुपए मिले थे,डोटासरा को भी जाना पड़ सकता है जेल, वही सचिन पायलट से जुड़े सवाल पर दिलावर ने कहा- कोई व्यक्ति अपने ही साथी या भाई समान नेता को निकम्मा, नकारा या मक्कार कैसे कह सकता है? ऐसी भाषा और व्यवहार को राजनीति में उचित नहीं माना जा सकता, इतना ही नहीं मंत्री दिलावर ने कांग्रेस नेता गोविन्द सिंह डोटासरा पर हमला करते हुए कहा- टीचरों के तबादलों में भ्रष्टाचार के आरोप पहले भी उठते रहे हैं, डोटासरा से जुड़े मामलों की जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी, उनके खिलाफ SOG में चल रही है जांच, जांच पूरी होने के बाद डोटासरा को भी महेश जोशी की तरह कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा और वह भी जाएंगे जेल 


वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal