PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

लोकेश शर्मा का गहलोत पर निशाना: पायलट को बड़ी जिम्मेदारी की भनक लगते ही असहज हुए पूर्व CM

09 जून 2026
साझा करें:
लोकेश शर्मा का गहलोत पर निशाना: पायलट को बड़ी जिम्मेदारी की भनक लगते ही असहज हुए पूर्व CM

Lokesh Sharma I Ashok Gehlot I Sachin Pilot I Manesar Kand I Rajasthan Politics I Rajasthan Congress I Breaking News I

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा सचिन पायलट और पार्टी आलाकमान को लेकर हालही में दिए गए बयान से प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर हो गया है तेज, अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा ने आज पत्रकारों से बातचीत कर गहलोत पर लगाए कई गंभीर राजनीतिक आरोप, कहा- अशोक गहलोत बोल रहे हैं सफेद झूठ, वह कह रहे हैं कि उनके ख़िलाफ़ रचा गया षड्यंत्र, उनके ख़िलाफ़ किसी ने नहीं रचा कोई षड्यंत्र, हाईकमान और कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मंशा जाहिर करते हुए उन्हें बताया और दी थी पूरी जानकारी भी, गहलोत सार्वजनिक रूप से भूल जाओ और माफ कर दो की करते हैं बात, लेकिन खुद इस सिद्धांत का नहीं करते पालन, गहलोत लगातार मानेसर प्रकरण का जिक्र कर सचिन पायलट को बनाते रहते हैं निशाना, गहलोत द्वारा लगाए गए आरोपों को सही माना जाए और वास्तव में उनकी सरकार गिराने की कोशिश में केंद्रीय नेताओं अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान की थी भूमिका, तो उनके खिलाफ गहलोत ने केस क्यों नहीं करवाया दर्ज, यदि इतने गंभीर आरोप थे तो होनी चाहिए थी कानूनी कार्रवाई, मुख्यमंत्री रहते हुए अशोक गहलोत कहा करते थे कि वह नहीं बनना चाहते राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद पर ही चाहते हैं बने रहना, गहलोत कहते थे लोकेश मुझे वहां का सिस्टम नहीं आता समझ, मेरे अंदर तो राजस्थान ही है रचा बसा और मैं यहीं रहकर करना चाहता हूं काम, उनकी मंशा नहीं थी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की, वो नहीं चाहते थे मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ना, जब भी अशोक गहलोत को यह संकेत मिलता है कि सचिन पायलट को पार्टी में मिलने वाली है कोई बड़ी जिम्मेदारी, तो वह हो जाते हैं असहज, गहलोत को संभवतः यह जानकारी मिली होगी कि पार्टी नेतृत्व पायलट को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर कर रहा है विचार, इसी कारण उन्होंने हालही में पायलट को बताया साजिशकर्ता, इसके साथ ही लोकेश शर्मा ने कहा कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए गहलोत ने सीएम रहते हुए विधायकों को दी थी खुली लूट की छूट

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal