PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

क्रॉस वोटिंग के डर से कांग्रेस MP से बेंगलुरु भेजेगी अपने विधायक, बीजेपी के तीसरे प्रत्याशी ने बढ़ाई टेंशन

09 जून 2026
साझा करें:
क्रॉस वोटिंग के डर से कांग्रेस MP से बेंगलुरु भेजेगी अपने विधायक, बीजेपी के तीसरे प्रत्याशी ने बढ़ाई टेंशन

Mp Congress I Rajyasabha Election I Mp Politics I Breaking News I

राज्यसभा चुनाव में मध्य प्रदेश भाजपा के तीन प्रत्याशी मैदान में उतराने से प्रदेश में चढा सियासी पारा, भाजपा नेताओं का दावा है कि तीनों  प्रत्याशी चुनाव जीतकर जाएंगे राज्यसभा, भाजपा को तीसरा प्रत्याशी जिताने के लिए कांग्रेस के 10 विधायकों के वोट की पडेगी जरूरत, इस कारण कांग्रेस को अपने विधायकों की क्रॉस वोटिंग का है डर, जिसके कारण कांग्रेस अपने विधायकों की बैगलोर में करने जा रही है बाडाबंदी, इस पर कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- जहां कांग्रेस का राज है वहां ले जाएंगे विधायकों को और वहीं रहेंगे सुरक्षित, विधायकों के साथ काफी समय के बाद हमें बैठने का मिलेगा मौका, खरीद-फरोख्त चल रही है, बता दें राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहले तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया था उम्मीदवार, लेकिन आखिरी समय में पार्टी ने एक और प्रत्याशी महेश केवट के नाम का कर दिया ऐलान, कांग्रेस की ओर से मीनाक्षी नटराजन को बनाया गया है उम्मीदवार, सभी प्रत्याशी अपना नामांकन कर चुके हैं दाखिल, मध्यप्रदेश में ये है चुनाव का गणित, विधानसभा की सीटें हैं 230, भाजपा के पास हैं 164 सीटें, कांग्रेस के पास हैं 64 सीटें, भारत आदिवासी पार्टी के पास है 1 सीट, एक सीट है अभी खाली, राज्यसभा की एक सीट पर जीत के लिए 58 विधायकों का वोट है जरूरी, 116 विधायकों के वोट से भाजपा आसानी से जीत रही 2 सीटें, 2 सीट जीतने के बाद बच रहे 48 वोट, ऐसे में तीसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए 10 और वोट की पडेगी जरूरत, इसी कारण कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का डर

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal