कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर राजधानी दिल्ली में गरमाई सियासत, राहुल गांधी के दिल्ली में एक बार फिर से लगे पोस्टर, मंडी हाउस में राहुल गांधी के जो पोस्टर लगाए गए उसमें राहुल गांधी को दिखाया है कान पकड़े हुए, पोस्टर के एक तरफ आई एम ओरी लिखा है, जबकि दूसरी तरफ राहुल गांधी को कान पकड़कर आई एम सॉरी कहते हुए दिखाया गया, पोस्टर के नीचे भापपा नेता तजिंदर बग्गा का लिखा है नाम, यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे द्वारा दायर मानहानि मामले में राहुल गांधी ने अदालत में किया है खेद (Regret) व्यक्त, भाजपा इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर लगातार है हमलावर, वही कांग्रेस की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक नहीं आई कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने, कुछ दिन पहले भी राहुल गांधी के दिल्ली में लगी थे पोस्टर, तस्वीर के ऊपर बड़े शब्दों में लिखा था- गुमशुदा
'I AM SORRY'- दिल्ली के मंडी हाउस में लगे राहुल गांधी के पोस्टर, BJP के इस नेता ने लगवाए

मानहानि केस में खेद के बाद राहुल गांधी पर BJP का नया पोस्टर वार









