‘…मैं सभी पदों से दे रही हूँ इस्तीफा’- चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा एलान, देखें पूरी खबर

Breaking News: बंगाल की सियासत से जुडी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव से पहले लिया बड़ा फैसला, ममता बनर्जी ने 23 सरकारी पदों और समितियों से दिया इस्तीफा, इस बात की जानकारी सीएम कार्यालय से जारी हुए पत्र में दी गई, सीएम बनर्जी का इस्तीफे का पत्र है काफी संक्षिप्त, ममता बनर्जी ने लिखा कि मैं तत्काल प्रभाव से अपने सभी पदों से दे रही हूं इस्तीफा, इन पदों को स्वीकार करने की आवश्यक कार्रवाई की जाए, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफे को लेकर मुख्य सचिव को लिखा है एक पत्र, इसमें वे पद भी शामिल हैं जो ममता बनर्जी सीएम के रूप में संभाल रही थीं, साथ ही उन्होंने उन पदों से भी इस्तीफा देने का अनुरोध किया है कि जो लिस्ट में नहीं हैं, उन्होंने चुनाव से पहले राज्य स्वास्थ्य मिशन की प्रमुख, राज्य वन्यजीव बोर्ड की चेयरपर्सन, इको-टूरिज्म सलाहकार बोर्ड, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती समिति और वेस्ट बंगाल उर्दू अकादमी जैसे कई अहम पद छोड़ दिए, इसके आलावा बंगला संगीत मेला की आयोजन समिति, राज्य एससी-जनजाति सलाहकार परिषद, इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जैसे पदों से भी दिया इस्तीफा

Mamata Banerjee I West bengal I Bengal election I TMC