भरतपुर के पूर्व ‘महाराज’ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विश्वेन्द्र सिंह के इस्तीफे को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, विश्वेन्द्र सिंह ने फिलहाल कांग्रेस से इस्तीफा देने की खबरों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कही बड़ी बात, कहा- उन्होंने अभी इस्तीफा नहीं दिया है, बल्कि इस्तीफे के संकेत दिए हैं, इसके साथ ही उन्होंने जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात कही, जिसके बाद उनके अगले कदम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं और हुई तेज, वही इसी बीच सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने विश्वेन्द्र सिंह से फोन पर बातचीत कर उन्हें समझाइश दी, अब पायलट की बातचीत का विश्वेन्द्र सिंह पर कितना असर हुआ और क्या वह कांग्रेस में बने रहेंगे या कोई बड़ा फैसला लेंगे, इसे लेकर सभी की नजरें उनकी प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं, माना जा रहा है कि अगर विश्वेन्द्र सिंह कांग्रेस से इस्तीफा देते हैं, तो इसका असर आगामी पंचायत चुनाव में पूर्वी राजस्थान की राजनीति पर पड़ सकता ह, खासतौर पर भरतपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में जाट मतदाताओं के बिखराव की आशंका जताई जा रही है, जिससे कांग्रेस के सामने चुनावी समीकरण साधने की बढ़ सकती है चुनौती
इस्तीफे के संकेत, पायलट की समझाइश और बढ़ता सस्पेंस... विश्वेंद्र सिंह कांग्रेस में रहेंगे या लेंगे बड़ा फैसला?

Vishvendra Singh I Sachin Pilot I Congress I Govind Singh dotasara










