पवन खेड़ा को लेकर तेलंगाना HC ने सुनाया ये बड़ा फैसला, देखें पूरी खबर

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को लेकर बड़ी खबर, पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को एक सप्ताह की दी अग्रिम जमानत, उच्च न्यायालय ने खेड़ा को संबंधित न्यायालय में याचिका दायर करने के लिए एक सप्ताह का दिया समय, पवन खेड़ा के खिलाफ असम पुलिस ने तब मामला दर्ज किया, जब उन्होंने यह दावा किया कि हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां के पास कई पासपोर्ट और विदेशों में हैं अघोषित संपत्तियां, इस सप्ताह की शुरुआत में असम पुलिस ने दिल्ली स्थित उनके आवास की तलाशी भी ली थी, जिसके बाद कांग्रेस नेता ने तेलंगाना हाई कोर्ट का रुख किया, वही पवन खेड़ा की पैरवी कर रहे कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने दलील दी कि यह मामला असम सरकार की राजनीतिक बदले की भावना का नतीजा है, असम के एडवोकेट जनरल देवाजीत सैकिया ने जोर देकर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, खेड़ा की याचिका तेलंगाना हाई कोर्ट में सुनवाई योग्य नहीं है, लेकिन कांग्रेस नेता ने हैदराबाद का अपना आवासीय पता दिखाया