Harsh Malhotra Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको हर्ष मल्होत्रा की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.
हर्ष मल्होत्रा की जीवनी (Harsh Malhotra Biography in Hindi)
Harsh Malhotra Latest News – हर्ष मल्होत्रा दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता है और वर्तमान में, पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से पार्टी के सांसद हैं. सांसद होने के साथ ही वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में ‘कॉर्पोरेट मामलें सहित सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री’ पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मल्होत्रा की पहली बार की जीत में ही उन्हें केंद्रीय मंत्री पद का तोहफा मिल गया. इसका महत्वपूर्ण कारण यह भी है कि पूर्वी दिल्ली में उनकी बहुत ही मजबूत पकड़ है और इसके अंतर्गत दिल्ली की दस विधानसभा सीटें आती है. सांसद बनने से पहले मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली एमसीडी के मेयर और फिर बाद में दिल्ली बीजेपी के महासचिव भी रह चुके है. इस लेख में हम आपको हर्ष मल्होत्रा की जीवनी (Harsh Malhotra Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
हर्ष मल्होत्रा का जन्म और परिवार (Harsh Malhotra Birth & Family)
हर्ष मल्होत्रा जिनका पूरा नाम हर्ष दीप मल्होत्रा है, का जन्म 24 अप्रैल 1964 को राजधानी दिल्ली में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय वी.के. मल्होत्रा और माता का नाम स्वर्गीय राज मल्होत्रा है.
उनकी शादी 29 जून 1991 को श्रीमती बबीता मल्होत्रा के साथ हुई थी. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी का व्यवसाय ‘पुस्तक संपादन एवं प्रूफ रीडिंग’ है. हर्ष मल्होत्रा धर्म से हिन्दू है. उनपर 0 आपराधिक मामलें दर्ज है.
हर्ष मल्होत्रा की शिक्षा (Harsh Malhotra Education)
हर्ष मल्होत्रा ने 1984 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले हंसराज कॉलेज से बॉटनी से (बीएससी) B.Sc. (Hons) किया और बाद में, 1987 में एलएलबी भी किया.
हर्ष मल्होत्रा का राजनीतिक करियर (Harsh Malhotra Political Career)
हर्ष मल्होत्रा दिल्ली भाजपा के पुराने नेता माने जाते है. सांसद व फिर बाद में मंत्री बनने से पहले मल्होत्रा दिल्ली में राज्य स्तर के कई पदों पर आसीन रह चुके है. मल्होत्रा की राजनीतिक कर्मभूमि दिल्ली का पूर्वोत्तर भाग है, जिसे पूर्वी दिल्ली के नाम से जाना जाता है. इस क्षेत्र में मल्होत्रा की बहुत ही मजबूत पकड़ है. पूर्वी दिल्ली में दिल्ली विधानसभा की दस सीटें आती है. पेशे से प्रिंटिंग प्रेस, निदेशक रहे मल्होत्रा की राजनीतिक कैरियर की शुरुआत लगभग डेढ़ से दो दशक पहले शुरू हुई. वर्ष 2012 में वे पूर्वी दिल्ली स्थिति वेलकम कॉलोनी के पार्षद चुने गए थे. बाद में, वे 2015-16 में पूर्वी दिल्ली एमसीडी के मेयर चुने गए.
पहली बार मल्होत्रा को भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया. हालांकि इससे पहले इस सीट पर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा के सांसद थे, पर भाजपा ने सबको चौंकाते हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में गौतम गंभीर का टिकट काटकर हर्ष मल्होत्रा को पूर्वी दिल्ली से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया. भाजपा के इस निर्णय से राजनीतिक विश्लेषक भी हैरान थे, क्योकि गौतम गभीर की तुलना में हर्ष मल्होत्रा का नाम उतने बड़े स्तर पर नहीं था फिर भी भाजपा ने हर्ष मल्होत्रा पर विश्वास करके उन्हें टिकट दिया.
इस चुनाव में मल्होत्रा को कुल 6,64,819 मत पड़े जबकि उनके प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को 5,71,156 मत पड़े. इस तरह उन्होंने 93,663 वोटों के अंतराल से जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे. अपनी पहली जीत के बाद ही उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री पद दिया गया. केंद्र सरकार में हर्ष मल्होत्रा को 10 जून 2024 को कॉर्पोरेट मामलें सहित सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है. वर्तमान में, मल्होत्रा इन्ही पदों पर आसीन है.
हर्ष मल्होत्रा की संपत्ति (Harsh Malhotra Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार हर्ष मल्होत्रा की कुल संपत्ति 4.08 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं हैं.
इस लेख में हमने आपको हर्ष मल्होत्रा की जीवनी (Harsh Malhotra Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.










