PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

पार्षदों को उठाने पहुंची पुलिस? पुलिस से भिड़े MLA अभिमन्यु पूनिया, देखें वीडियो

19 सितंबर 2026
साझा करें:
पार्षदों को उठाने पहुंची पुलिस? पुलिस से भिड़े MLA अभिमन्यु पूनिया, देखें वीडियो

संगरिया नगरपालिका चुनाव से पहले बवाल, पंजाब में पुलिस से भिड़े अभिमन्यु पूनिया, पार्षदों के अपहरण केस ने बढ़ाया सियासी पारा

हनुमानगढ़ की संगरिया नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले कांग्रेस की बाड़ेबंदी को लेकर पंजाब में देर रात हुआ भयंकर हंगामा,  दो पार्षदों ओमप्रकाश स्वामी और साहिल स्वामी के अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद संगरिया पुलिस दोनों की तलाश में पहुंची पंजाब, पुलिस के बाड़ेबंदी स्थल पर पहुंचने के बाद विधायक अभिमन्यु पूनिया और पुलिसकर्मियों के बीच हुई जोरदार तीखी बहस, विधायक अभिमन्यु पूनिया ने भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा-  झूठा मामला दर्ज कर पार्षदों को उठाने की कोशिश की जा रही है, पुलिस ने दोनों पार्षदों के बयान दर्ज किए, दोनों ने अपहरण से इनकार करते हुए स्वेच्छा से पंजाब आने की बात कही, इसके बाद पुलिस दोनों के बयान लेकर वापस लौट गई, पार्षदों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है और पुलिस के जरिए उन्हें उठाने की कोशिश की जा रही है, वही अब विधायक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, बता दें  35 सदस्यीय नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए 18 पार्षदों का समर्थन है जरूरी, जबकि चुनाव में कांग्रेस के 8, भाजपा के 2 और 25 निर्दलीय पार्षद जीतकर आए, ऐसे में अध्यक्ष पद का चुनाव निर्दलीय पार्षदों के समर्थन पर टिका हुआ है, संगरिया में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने सुमन सोनी को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है, जबकि अलग-अलग खेमों की ओर से कई नामांकन दाखिल हुए हैं, नामांकन वापसी के बाद तस्वीर साफ होगी और 21 सितंबर को पार्षद अध्यक्ष का चुनाव करेंगे 

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal