केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- कांग्रेस और राहुल गांधी जो उन्हें अपने आपको कहना चाहिए वो भाजपा को वो कह रही है, इसके साथ ही रिजिजू ने कांग्रेस को ‘भस्मासुर’ बताते हुए कहा- कांग्रेस पार्टी भस्मासुर है जिनके संपर्क में जो भी आएगा वो भस्म हो जाता है, तो हम आरोप लगाते हैं जो TMC है वो भी कांग्रेस से अलग हुई है और जो NCP बनी है वो भी कांग्रेस से अलग हुए हैं तो इसलिए जो कांग्रेस हमें बोल रही है वो पार्टी टूटकर ही बनी है, तो कांग्रेस दूसरे पार्टी को तोड़ने और भस्म करने का काम करती है, तो आज जो कांग्रेस पार्टी कह रही है तो राहुल गांधी को किसी ने समझाया नहीं है वो जो बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं शिवसेना, TMC और NCP को बीजेपी ने तोड़ा है तो उनको समझा देना चाहिए कि ये TMC और NCP कांग्रेस से अलग होकर तो बनी है, बीजेपी नेता ने आगे कहा- कांग्रेस ही भस्मासुर है वो अपने साथ रहने वालों को तोड़ देती है खत्म कर देती है और कांग्रेस खुद भी टूटकर पार्टी एक पार्टी बनी है इसलिए बीजेपी पर ऐसा आरोप नहीं लगाना है, बीजेपी लोकतांत्रिक पार्टी है ये एक परिवार की पार्टी नहीं है, आज पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है ये पार्टी किसी को तोड़कर नहीं बनी है हम कांग्रेस की तरह गंदा खेल खेलकर हमने ये पार्टी नहीं बनाई, ये पार्टी काम करके आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है
किरण रिजिजू बोले- ‘कांग्रेस ही भस्मासुर’, TMC-NCP का किया जिक्र, राहुल गांधी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

किरण रिजिजू का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘कांग्रेस भस्मासुर है’









