राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भरतपुर नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर बीजेपी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर लगाए गंभीर आरोप, डोटासरा ने कहा- आखिरकार, मुख्यमंत्री जी के गृह जिले भरतपुर में वही हुआ, जिसकी पूरी उम्मीद थी, जनता द्वारा नकारे जाने के बाद भाजपा ने अपना मेयर बनाने के लिए सत्ता और पुलिसिया तंत्र का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की कर दी हत्या, भरतपुर नगर निगम में भाजपा को 65 में से सिर्फ 20 सीटें मिली, फिर भी सत्ता के दम पर मेयर बनाने का षड्यंत्र रचा गया, बहुमत के आधार पर कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी विचित्रा सिंह जी का मेयर बनना तय था, लेकिन मुख्यमंत्री जी ने जनादेश को स्वीकार करने के बजाय सरकार के मंत्री को भेजकर निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन वापस करवा दिया, डोटासरा ने आगे कहा- वहीं बानसूर में पूर्व मंत्री शकुंतला रावत जी के मजबूती से डटे रहने के बावजूद कांग्रेस के कैंप में बार-बार पुलिस भेजकर पार्षदों पर दबाव बनाया जा रहा है, उन्हें धमकाने की कोशिश की जा रही है, उधर फतहनगर में ममता चपलोत जी के निर्दलीय चेयरमैन प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने के बाद उनके घर पर अवैध निर्माण का नोटिस देकर प्रताड़ित किया जा रहा है, कांग्रेस के कैंप में पुलिस जाकर धमका रही है, उदयपुर, अलवर, बीकानेर, कुचेरा, डेगाना, देवली-उनियारा समेत पूरे प्रदेश में भाजपाई सत्ता के दुरुपयोग का तांड़व चल रहा है, प्रदेश में जगह-जगह जहां जनादेश सत्ता की मर्जी के मुताबिक नहीं है, वहां पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई और दबाव के सहारे निकायों पर कब्जा करने का खेल चल रहा है
'पूरे प्रदेश में भाजपाई सत्ता के दुरुपयोग का तांड़व चल रहा है'- डोटासरा का CM भजनलाल पर बड़ा हमला

Govind Singh Dotasara: भरतपुर मेयर चुनाव पर डोटासरा का BJP पर बड़ा हमला, लगाए गंभीर आरोप









