PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के 6 जिले 'अल्ट्रा सेंसिटिव', सचिन पायलट ने भगवंत मान सरकार से पूछा बड़ा सवाल, देखें क्या कहा?

18 सितंबर 2026
साझा करें:
पंजाब के 6 जिले 'अल्ट्रा सेंसिटिव', सचिन पायलट ने भगवंत मान सरकार से पूछा बड़ा सवाल, देखें क्या कहा?

Sachin Pilot on Punjab Drugs: नशे के मुद्दे पर सचिन पायलट का AAP-BJP पर बड़ा हमला, पूछा- सवाल दोनों से है

Sachin Pilot big Statement: कांग्रेस नेता और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट का बयान, पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी पर लगातार सचिन पायलट है हमलावर, एक बार फिर सचिन पायलट ने नशे के मुद्दे पर भगवंत मान सरकार पर किया प्रहार, कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने कहा- पंजाब का नशा संकट आज किसी से छिपा नहीं है, हाल ही में, पंजाब के छह जिलें - अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, फाजिल्का, फिरोजपुर और लुधियाना - को “ultra-sensitive” जिलों में शामिल किया है,  यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पंजाब में नशे की समस्या कितनी गहरी हो चुकी है, इस ज़िम्मेदारी से ना तो AAP सरकार बच सकती है, न BJP। 2022 में पंजाब को 3 महीने में नशा मुक्त करने के वादे पर AAP की सरकार बनी थी, आज सरकार इस मोर्चे पर बुरी तरह से विफल रही है और ज़मीनी हालात और जमीन पर नशे की समस्या अभी भी गंभीर बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर, देश में trafficking के ज़रिए ड्रग्स की सप्लाई और Mundra Port पर जब्त हुई हजारों करोड़ रुपए की ड्रग्स की खेप को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार की चुप्पी को भी स्वीकार नहीं की जा सकती है, ऐसे में भाजपा की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' भी महज चुनावी दिखावा है, सवाल दोनों से है। दोनों सरकारों की जिम्मेदारी है कि इस पूरे नेटवर्क को जड़ से पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर ठोस कार्रवाई करें,  लेकिन सवाल यही है कि अब तक इस नेटवर्क की पूरी कड़ी तक कार्रवाई क्यों नहीं पहुँच पाई है? यह पंजाब की पूरी एक पीढ़ी के भविष्य का सवाल है, नौजवान नशे की गिरफ्त में है और परिवार बिखर गए हैं जिसका खामियाजा पंजाब और पंजाबियों को भुगतना पड़ रहा है 


Sachin Pilot, Sachin Pilot Punjab, Sachin Pilot Statement, Punjab Drug Crisis, Punjab Drugs News, Bhagwant Mann Government, AAP Punjab, BJP Punjab, Punjab Drug Problem, Punjab Drug Crisis 2026, Sachin Pilot on Drugs, Punjab News, पंजाब में नशा, सचिन पायलट बयान, सचिन पायलट पंजाब, भगवंत मान सरकार, आम आदमी पार्टी, पंजाब नशा संकट

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal