जोधपुर नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव से पहले बदली सियासी तस्वीर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ माने जाने वाले जोधपुर में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा किया हासिल, 100 वार्डों वाले नगर निगम चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने 44-44 वार्डों में दर्ज की थी जीत, जिसके बाद बोर्ड गठन को लेकर दोनों दलों के बीच मुकाबला हो गया था बेहद दिलचस्प, इसी बीच एक वार्ड में हुए पुनर्मतदान का परिणाम बीजेपी के पक्ष में आया और उसकी संख्या बढ़कर हुई 45, इसके बाद बीजेपी ने सात निर्दलीय पार्षदों को अपने खेमे में किया शामिल, सात निर्दलीयों के साथ बीजेपी के समर्थन में पार्षदों की संख्या पहुंच गई 52, बता दें जोधपुर नगर निगम में बहुमत के लिए 51 वोटों की थी जरूरत, इस सियासी घटनाक्रम के बाद अब जोधपुर नगर निगम में बीजेपी का मेयर बनना है तय
Jodhpur Nagar Nigam Result, Jodhpur Municipal Corporation Result, Jodhpur Election Result 2026, Jodhpur BJP, Jodhpur Congress, Ashok Gehlot Jodhpur, Jodhpur Mayor Election, Jodhpur Mayor, Rajasthan Nikay Chunav Result, Jodhpur Nagar Nigam BJP, जोधपुर नगर निगम रिजल्ट, जोधपुर मेयर चुनाव, अशोक गहलोत का गढ़, राजस्थान निकाय चुनाव










