PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'पहले भी बाड़ेबंदी होती थी लेकिन'... निकाय चुनाव को लेकर भजनलाल सरकार पर बरसे गहलोत

17 सितंबर 2026
साझा करें:
'पहले भी बाड़ेबंदी होती थी लेकिन'... निकाय चुनाव को लेकर भजनलाल सरकार पर बरसे गहलोत
Rajasthan Nikay Chunav I Nikay Chunav I Rajasthan Politics I Ashok Gehlot I Bhajan Lal Sharma I Cm Bhajanlal I Rajasthan Congress I Rajasthan Bjp I Political News I Politalks News I Breaking News I 

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना, आज जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने कहा- बीजेपी और आरएसएस चाल चरित्र चेहरे की करते हैं बात, लेकिन पूरे देश में यह लोग हो चुके हैं एक्सपोज, चुनाव में सरकार डेमोक्रेसी की कर रही हत्या, सारी हदें कर चुके हैं पार, ये निकाय चुनाव लड़े जाते हैं लोकल लेवल पर, लेकिन बीजेपी हाई कमान के निर्देश थे जिससे हमारी नहीं है कोई शिकायत, रोड शो करें चाहे बाहर के मंत्रियों को बुलाएं, लेकिन इन चुनाव में भाजपा को खानी पड़ी है मुंह की, 6 निगमों में झेलना पड़ी हार, कई जगह हम नहीं हुए कामयाब, लेकिन बोर्ड बनाने के लिए ऐसे हो चुके हैं हालात, पार्षदों को बाड़ाबंदी में किया हुआ है कैद, पहले भी बाड़ेबंदी होती थी लेकिन अब संस्थागत तरीके से बाड़े बंदी हुई है शुरू जो कि नहीं है अच्छी परंपरा, पुलिस प्रशासन का किया जा रहा है दुरुपयोग, निर्दलीय प्रत्याशियों को दिया जा रहा है प्रलोभन, आने वाले दिनों में राजस्थान का क्या होगा, ये है  चिंता का विषय, किसी भी तरह निकायों में बोर्ड चाहती है बीजेपी, करोड़ों रुपए खर्च करके बोर्ड बनाना लोकतंत्र के लिए नहीं है  सही, राजस्थान की जनता ने भाजपा को दे दिया जवाब, वहीं चुनाव के दौरान कांग्रेस के भाजपा की तर्ज पर प्रचार करने से जुडे सवाल पर गहलोत ने कहा- निकाय चुनाव में कांग्रेस अच्छे से करती प्रचार, रोड शो का जवाब रोड शो से होता, प्रचार मजबूती से होता तो कांग्रेस को मिल सकती थी ज्यादा सीटें, उनकी पार्टी के लोग ही नहीं चाहते थे कि मुख्यमंत्री चुनाव जीते

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal