प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, राजस्थान के कोटा में 1100 वर्ष पुराने चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज की हुई हत्या, बदमाशों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की उनकी हत्या, वही अब पूरे मामले की पुलिस कर रही है तफ्तीश, वही कोटा के चंद्रेसल मठ के महंत श्री देवानंद जी महाराज की निर्मम हत्या पर आरएलपी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, बेनीवाल ने इस घटना को प्रदेश की चरमराती कानून-व्यवस्था का भयावह चेहरा बताते हुए कहा कि भाजपा राज में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित चंद्रेसल मठ के महंत श्री देवानंद जी महाराज की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है, यह घटना केवल एक संत की हत्या नहीं, बल्कि राजस्थान की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का भयावह चेहरा है, भाजपा सरकार के राज में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं, हालात ऐसे हो गए हैं कि अब साधु-संत भी सुरक्षित नहीं हैं, प्रदेश में हत्या, लूट, महिलाओं पर अत्याचार और संगठित अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम नजर आ रही है, मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma को कहना चाहता हूं कि साधु संतो के नाम पर वोट लेकर सत्ता में आई आपकी भारतीय जनता पार्टी के शासन में जब मठों और मंदिरों के महंत तक नहीं हैं सुरक्षित, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है,इस पर आपको गंभीरता से विचार करना चाहिए, राजस्थान पुलिस के DGP इस प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेकर महंत जी के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करवाए, दिवंगत महंत जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
कोटा में महंत की हत्या पर भड़के हनुमान बेनीवाल, बोले- BJP राज में संत भी सुरक्षित नहीं

कोटा महंत हत्याकांड: सांसद बेनीवाल ने सरकार को घेरा, DGP से की हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग








