PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

पायलट ने राहुल गांधी से की मुलाकात! राजस्थान में सचिन को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी?

05 जून 2026
साझा करें:
पायलट ने राहुल गांधी से की मुलाकात! राजस्थान में सचिन  को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी?

राजस्थान कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत: दिल्ली में राहुल गांधी से मिले सचिन पायलट

Sachin Pilot meets Rahul Gandhi: राजस्थान कांग्रेस से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने दिल्ली में राहुल गांधी से की महत्वपूर्ण मुलाकात, राजस्थान को लेकर राहुल गांधी और सचिन पायलट के बीच हुई लंबी चर्चा, वही इस मुलाकत के बाद एक बार फिर कई तरह की चर्चाओं ने पकड़ा जोर, सूत्रों के अनुसार जल्द ही कांग्रेस देशभर में बड़े संगठनात्मक फेरबदल की कर रही है तैयारी, पार्टी सूत्रों के अनुसार, कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों को बदला जा सकता है, इस व्यापक पुनर्गठन का उद्देश्य उन राज्यों में संगठन को मजबूत करना है, जहां अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं, बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की इस मामले को लेकर हो चुकी है बैठक, पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यकाल में हो सकता यह अंतिम बड़ा फेरबदल, वही सबसे अधिक चर्चा राजस्थान को लेकर है,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नए अध्यक्ष की नियुक्ति की चल रही है तैयारी, सूत्रों के मुताबिक अध्यक्ष पर के लिए सचिन पायलट दौड़ में है सबसे आगे, यह बदलाव अब जल्द ही देखने को मिल सकता है 


Sachin Pilot I Govind Singh Dotasara I Rahul Gandhi I Ashok Gehlot I Rajasthan Congress I Sachin Pilot PCC Chief I Sachin Pilot meets Rahul Gandhi

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal