Cockroach Janta Party Protest: NEET-यूजी 2026 पेपर लीक और सीबीएसई मार्किंग सिस्टम में गड़बड़ियों के खिलाफ देश के युवाओं का गुस्सा अब उतर आया सड़कों पर, सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाली 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके अमेरिका (बोस्टन) से भारत लौटते ही सीधे दिल्ली के पहुंचे जंतर-मंतर, जहां दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा और अनुमति के बीच भारी संख्या में छात्र और युवा इस अनोखे प्रदर्शन में हुए शामिल, हाथ में डॉ. बी.आर. आंबेडकर की आत्मकथा लेकर पहुंचे दिपके और सीजेपी समर्थकों ने 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' और "वी आस्क्ड फॉर मेक इन इंडिया, यू गेव अस लीक इन इंडिया" जैसे लगाए नारे, इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर दी तेज, चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद व्यंग्य (सटायर) के रूप में शुरू हुए इस आंदोलन को मशहूर पर्यावरण और शिक्षा कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी मिला है समर्थन, जिससे सरकार पर देश की चरमराती शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ को लेकर जवाबदेही तय करने का दबाव बढ़ गया है, वही कॉकरोच जनता पार्टी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा- प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और संविधान के दायरे में रहकर किया जाए, अगर कोई व्यक्ति किसी तरह की गड़बड़ी या गलत हरकत करने की कोशिश करे तो उसकी तुरंत वीडियो रिकॉर्डिंग करें या पुलिस को इसकी सूचना दें
Cockroach Janta Party (CJP) Stages Huge Demo at Jantar Mantar









