‘बड़े हो जाओ विजय गोयलजी’

Vijay Goel MP in Delhi Odd Even

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजधानी दिल्ली में इस वक्त प्रदूषण और ऑड-ईवन (Odd Even) का मुद्दा सबसे अधिक चर्चा में है. केजरीवाल सरकार ने सोमवार से ऑड-ईवन फॉर्मूले (Odd Even Formula) की शुरुआत की और पहले ही दिन भाजपा नेता और सांसद विजय गोयल ऑड वाले दिन ईवन वाली कार लेकर सड़क पर उतर गए. दरअसल, उन्होंने ये इस फॉर्मूले का विरोध करने के लिए किया और चालान भी कटाया. उन्होंने कहा कि दिल्ली की आप सरकार ये केवल चुनावी मुद्दा बनाने के लिए कर रही है. अब कांग्रेस नेता अजय माकन ने सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद की चुटकी लेते हुए उन्हें बड़े होने के लिए कहा. उसके बाद से सोशल मीडिया पर रिट्वीट की बाढ़ आ गयी है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में फिर सड़कों पर उतरा ‘ऑड-ईवन का भूत’, गर्म हुई सियासत

अजय माकन ने अपने अधिकारिक ट्वीट में लिखा, ‘
विजय गोयल सांस और एक कानून के निर्माता!
जानबूझकर एक विषम संख्या वाली कार को ऑड वाले दिन में चला रहे हैं.
लॉमेकर के रूप में-वह जानबूझकर कानून कैसे तोड़ सकते है?
मैं केजरीवाल का सबसे मुखर आलोचक रहा हूं लेकिन विरोध के तरीके के रूप में वायु प्रदूषण में कभी योगदान नहीं करूंगा!
‘बड़े हो जाओ विजय गोयल”

माकन के इस ट्वीट को 8.5 लोगों ने लाइक किया और 2.1 यूजर्स ने रिट्वीट किया, साथ ही 246 कमेंट भी आए.

इस ट्वीट के उत्तर में विजय गोयल ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण पर अंकुश लगाने में दिल्ली सरकार की विफलताओं पर मेरा पक्ष रखा. आज की टिप्पणी से पता चलता है कि सीएम अरविंद केजरीवाल विफल हैं और उन्हें तुरंत अपने पद से हट जाना चाहिए’. (Odd Even)

अब सोशल मीडिया पर ज्यादातर यूजर्स ने माकन का साथ दिया. विपक्ष में होते हुए अच्छे प्रयास के लिए सत्ताधारी पक्ष का समर्थन करने के लिए यूजर्स ने माकन के व्यवहार की तारीफ की. देखिए इन ट्वीट्स में…

वहीं कुछ यूजर्स ने दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवाड़ी को आड़े हाथ लिया. एक यूजर ने तिवाड़ी की एक फोटो शेयर की जिसमें वे दिवाली के दिन पटाखे फोड़ रहे हैं और दूसरे ही दिन मास्क लगाकर प्रदूषण के विरोध में धरने पर बैठ गए.

वहीं एक यूजर ने भाजपा नेताओं के पसंदीदा शौक को बताते हुए विजय गोयल का पसंदीदा शौक ‘ऑड-ईवन का विरोध’ बताया.

एक यूजर ने गोयल के लिए कहा कि घमंड तो रावण का भी चूर हुआ था तो एक अन्य यूजर ने राय दी है कि इस बंदे का लाइसेंस और कार दोनों जब्त कर ली जाए.