राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का बयान, डोटासरा ने पवन खेड़ा को लेकर दिया बड़ा बयान, असम पुलिस की कार्रवाई पर बोले डोटासरा, आज दिल्ली में असम पुलिस पवन खेड़ा से पूछताछ के लिए गई थी घर, लेकिन पवन खेड़ा घर पर नहीं थे मौजूद, वही इस मामले में अब पवन खेड़ा को मिला कांग्रेस नेताओं का साथ, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा- भाजपा की राजनीति सिर्फ और सिर्फ डराओ, धमकाओ, एवं संस्थाओं के दुरुपयोग से विपक्षी दलों के नेताओं का दमन कर सच को छिपाओ की रह गई है, असम पुलिस द्वारा AICC मीडिया व प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा के खिलाफ फर्जी FIR दर्ज उनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली आना और खोजबीन करना, साफ संदेश है कि भाजपा तानाशाही पर उतर चुकी है, पवन खेड़ा ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के भ्रष्टाचार और उनकी पत्नी के 3-3 पासपोर्ट का किया था पर्दाफाश, हिमंत बिस्वा गंभीर आरोपों पर जवाब देने के बजाय बौखलाहट में आकर सत्ता और मशीनरी के दुरुपयोग से खेड़ा जी की आवाज़ दबाने में जुटे हैं, लेकिन कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा है, न डरेंगे, न झुकेंगे, सच्चाई के लिए डटकर करेंगे मुकाबला
Govind singh dotasara I assam I Pawan khera I Himanta Biswa sarma I










