गांधी जयंती की छुट्टी रद्द करने पर भड़के डोटासरा, भाजपा और संघ पर साधा जमकर निशाना

Govind Singh Dotasra on bhajanlal

राजस्थान से जुड़ी बड़ी खबर, राजस्थान विश्विद्यालय में गांधी जयंती की छुट्टी रद्द करने पर पीसीसी चीफ गोंविद सिंह डोटासरा ने भाजपा और संघ पर साधा जमकर निशाना, गोविंद सिंह डोटासरा ने छुट्टी रद्द करने के आदेश पर सवाल उठाते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा- गोडसे के पदचिन्हों पर चलने वाले क्या कभी गांधी के हो सकते हैं? ये सवाल इसलिए, क्योंकि गांधी जी के लिए संघ की शाखाओं से निकली नफ़रत किसी न किसी रूप में भाजपा सरकारों के निर्णयों में आ ही जाती है बाहर, पहले गांधी वाटिका का विरोध, फिर गांधी म्यूजियम को जनता के लिए खोलने पर रोक और अब गांधी जयंती पर राजस्थान विश्विद्यालय द्वारा अवकाश निरस्त करना, बापू के प्रति भाजपा की नफ़रत एवं अपमान को कर रहा है जगजाहिर, भाजपा का षड्यंत्र कभी नहीं होगा कामयाब, क्योंकि गांधी हैं इस देश के कण-कण में